विज्ञान भैरव तंत्र - विधि 21



("अपने अमृत-भरे शरीर के किसी अंग को सुई से भेदों , और भद्रता के साथ उस भेदन में प्रवेश करो , और आंतरिक शुद्धि को उपलब्ध होओ .")

सुई से भी छेद करने की जरुरत नहीं है . रोज ऐसी अनेक चीजें घटित होती हैं , जिन्हें तुम ध्यान के लिए उपयोग में ला सकते हो . या कोई ऐसी स्थिति निर्मित भी कर सकते हो .तुम्हारे भीतर कहीं कोई पीड़ा हो रही है . एक काम करो . शेष शरीर को भूल जाओ , केवल उस भाग पर मन को एकाग्र करो जिसमें पीड़ा है . और तब एक अजीब बात अनुभव में आयेगी . जब तुम पीड़ा वाले भाग में मन को एकाग्र करोगे तो देखोगे वह भाग सिकुड़ रहा है , छोटा हो रहा है . पहले तुमने समझा था कि पूरे पांव में पीड़ा है , लेकिन जब एकाग्र होकर उसे देखोगे तो मालूम होगा दर्द पूरे पांव में नहीं है , वह तो अतिशयोक्ति है , दर्द सिर्फ घुटने में है . और ज्यादा एकाग्र होओ , और तुम देखोगे कि दर्द पूरे घुटने में नहीं है , एक छोटे से बिंदु में है . फिर उस बिंदु पर एकाग्रता साधो , शेष शरीर को भूल जाओ . आँखें बंद रखो और एकाग्रता को बढ़ाये जाओ और खोजो कि पीड़ा कहां है . पीड़ा का क्षेत्र सिकुड़ता जायेगा , छोटे से छोटा होता जायेगा . और एक क्षण आयेगा जब वह मात्र सुई की नोक भर रह जायेगा . उस सुई की नोक पर भी एकाग्रता की नज़र गड़ाओ , और अचानक वह नोक भी विदा हो जायेगी और तुम आनंद से भर जाओगे . पीड़ा की बजाये तुम आनंद से भर जाओगे .


विधि 33
विधि 34
विधि 35
विधि 36
विधि 37
विधि 38
विधि 39
विधि 40
विधि 41
विधि 42
विधि 43
विधि 44
विधि 45
विधि 46
विधि 47
विधि 48
विधि 49
विधि 50

विधि 51
विधि 52
विधि 53
विधि 54
विधि 55
विधि 56
विधि 57
विधि 58
विधि 59
विधि 60
विधि 61
विधि 62
विधि 63
विधि 64
विधि 65
विधि 66
विधि 67
विधि 68
विधि 69
विधि 70
विधि 71
विधि 72
विधि 73
विधि 74
विधि 75
विधि 76
विधि 77
विधि 78
विधि 79
विधि 80
विधि 81
विधि 82
विधि 83
विधि 84
विधि 85
विधि 86
विधि 87
विधि 88
विधि 89
विधि 90
विधि 91
विधि 92
विधि 93
विधि 94
विधि 95
विधि 96
विधि 97
विधि 98
विधि 99
विधि 100

विधि 101
विधि 102
विधि 103

विधि 104
विधि 105
विधि 106

विधि 107
विधि 108
विधि 109

विधि 110
विधि 111
विधि 112