• Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. tips for success
Written By

मैं सफल होऊंगा/ होऊंगी.... मेरा वादा है अपने आप से, ऐसे बढ़ाएं अपने मन की ताकत

मैं सफल होऊंगा/ होऊंगी.... मेरा वादा है अपने आप से, ऐसे बढ़ाएं अपने मन की ताकत - tips for success
मन है तो सब कुछ है। मन का पूरा असर आपके तन पर पर पड़ता है। अगर आपको लगता है कि आप सफल नहीं हो सकते तो सच में आप सफल नहीं हो पाएंगे। आप सफल तो होना चाहते हैं लेकिन असफल होने से डरते हैं तो भी सफलता आपको नहीं मिलेगी। आपको सफलता के लिए अपने आपसे बातें करनी होगी। अपनी मानसिक शक्ति को पहचानना होगा। मानसिक ताकत को बढ़ाना होगा। यह सब होगा कैसे आइए जानते हैं ...  
 
* आराम करने के लिए कार्य के बीच समय निकालें। 
 
तनाव आपकी (आंतरिक) आत्मा की आवाज को दबा देता है। 
 
अपने आपको एक शांत वातावरण में देखें, महसूस करें, सांस लें और उसके सपने देखें। 
 
शांत वातावरण को एक गोपनीय स्थान समझकर उसमें खो जाएं।  
 
अपने शांत वातावरण को तलाशिए और उसकी सुंदरता से तृप्त हो जाइए, जिससे आप तुरंत उसमें से वापस आ सकें। 
 
एक क्रिस्टल को अपने हृदय के पास रखकर पकड़ें। 
 
क्रिस्टल मानवीय ऊर्जा को अभिव्यक्त करता है। इन शब्दों को शांत वातावरण में तीन बार दोहराएं। 
 
मेरा मन ऊर्जा से भरा हुआ है। मैं अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लूंगा। मैं सफल होऊंगा। मेरा वादा है अपने आप से... 
 
किसी को भी अपने शांत वातावरण में प्रवेश न करने दें। यह आपका और सिर्फ आपका है। 
 
आप अपने शांत और पवित्र वातावरण में लौटकर अपने लक्ष्य को तब तक दोहराएं, जब तक कि आपकी मानसिक शक्ति ऊर्जायुक्त होकर चमकने न लगे। इस तरह आप मानसिक शांति को पूर्ण रूप से प्राप्त कर सकेंगे।