जेपी नड्डा के निर्देश पर हिमाचल भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए तैयार किया रोडमैप

punjabkesari.in Tuesday, Feb 06, 2024 - 08:35 PM (IST)

शिमला (कुलदीप): हिमाचल प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के निर्देश पर लोकसभा चुनाव के लिए रोडमैप तैयार कर लिया है। इसके तहत 14 फरवरी तक संसदीय क्षेत्रों में चुनाव कार्यालय को खोलने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी। इसके बाद 25 फरवरी तक विधानसभा चुनाव कार्यालय खुलना शुरू हो जाएंगे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने इस बारे आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत संसदीय क्षेत्र एवं विधानसभा क्षेत्र में चुनाव कार्यालय खोलने के अलावा 7 फरवरी तक विधानसभा संयोजकों व विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी जाएगी। 7 फरवरी से चुनाव प्रबंधन समिति (संसदीय क्षेत्र) का गठन कर 11 फरवरी तक कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा और 20 फरवरी तक विधानसभा की प्रबंधन समिति गठित होगी। विधानसभा प्रबंधन समिति की कार्यशाला को पूरा करने की तिथि 25 फरवरी निर्धारित की गई है। 

लोकसभा स्तर पर 10 फरवरी तक तैयार होगी सूची 
भाजपा पार्टी में शामिल होने वालों की सूची लोकसभा स्तर पर 10 फरवरी तक तैयार करेगी। इसी तरह विधानसभा क्षेत्रों में भी ऐसी ही सूची तैयार की जाएगी। पार्टी स्तर पर लाभार्थी संपर्क की टोली बनाकर प्रशिक्षण वर्ग लगाए जाएंगे। पार्टी ने सोशल मीडिया पर भी अपना ध्यान केंद्रित करने का निर्णय लिया है। प्रदेश के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, विधायक एवं सांसदों का भी चरणबद्ध तरीके से प्रवास का कार्यक्रम होगा। पार्टी का यह भी प्रयास रहेगा कि प्रतिष्ठित लोगों को अपने साथ जोड़ा जाए।

हर बूथ पर 10 फीसदी वोट बढ़ाने का निर्णय
भाजपा हर बूथ पर 10 फीसदी वोट बढ़ाने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ी है। इसके लिए बूथों का अलग-अलग वर्गीकरण एबीसी और डी किया गया है। इसमें सभी बूथों पर वोट बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News