Please enable javascript.Falaq Naaz Sister Shafaq Naaz Wedding: फलक नाज की बहन शफक नाज की 2 महीने पहले टूट गई शादी, 'कुंती' ने अब बताई चौंकाने वाली वजह

Shafaq Naaz Wedding: फलक नाज की बहन शफक नाज की 2 महीने पहले टूट गई शादी, 'कुंती' ने अब बताई चौंकाने वाली वजह

नवभारतटाइम्स.कॉम | 12 Jul 2023, 12:09 pm

टीवी एक्ट्रेस और कमाल की डांसर फलक नाज इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आ रही हैं। वहीं, उनके भाई शीजान खान ने 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 13' की शूटिंग पूरी की है। जहां दोनों भाई-बहन कमाल कर रहे हैं। वहीं बहन शफक नाज पर दुखों का पहाड़ टुट चुका है। इसका खुलासा खुद एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में किया है। उन्होंने अपनी शादी को लेकर एक चौंकाने वाली बात बताई है।

  • फलक नाज की बहन ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    फलक नाज की बहन ने किया चौंकाने वाला खुलासा

    शफक नाज को आप जानते होंगे। इन्होंने स्टार प्लस पर प्रसारित हुई 'महाभारत' में माता कुंती का रोल किया था। इससे उनको खूब पॉपुलैरिटी भी हासिल हुई थी। वह एक बार चर्चा में हैं। हाल ही में वो अपनी बहन फलक नाज को मोटिवेट करने और उनका गेम स्ट्रॉन्ग करने के लिए 'बिग बॉस ओटीटी 2' में दिखाई भी दी थीं। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी शादी के लोकर खुलासा किया है।

  • मई में होने वाली थी शफक नाज की सगाई

    मई में होने वाली थी शफक नाज की सगाई

    कुछ दिन पहले शफक नाज के शादी की खबरें आई थीं। बताया गया था कि वो तीन-चार साल से एक मस्कट बेस्ड बिजनेसमैन को डेट कर रही थीं। जिनका नाम जीशान है। उनकी मई, 2023 में सगाई होगी।

  • कोर्ट मैरिज करने की प्लानिंग कर रही थीं शफक नाज

    कोर्ट मैरिज करने की प्लानिंग कर रही थीं शफक नाज

    खबरें ये भी थीं कि शफक नाज और जीशान सगाई के बाद कोर्ट मैरिज करेंगे और फिर डेट फाइनल करके धूमधाम से निकाह करने की भी प्लानिंग करेंगे। लेकिन अब एक्ट्रेस ने बताया है कि उनकी सगाई टूट गई है।

  • फलक नाज की बहन शफक नाज की क्यों टूटी शादी?

    फलक नाज की बहन शफक नाज की क्यों टूटी शादी?

    'बॉम्बे टाइम्स' से खास बातचीत में एक्ट्रेस शफक नाज ने बताया कि उनकी शादी टूटने का परिवार है।

  • शफक नाज ने बताया कारण

    शफक नाज ने बताया कारण

    शफक ने बताया, 'शादी में सिर्फ दो लोग शामिल नहीं थे। बल्कि हमारी फैमिलीज भी इसमें पूरी तरह से भागीदार थी। जब दोनों परिवारों का मिलन हुआ, तब अंतर मालूम हुआ। हर फैमिली में शादी के टाइम पर प्रॉब्लम्स होती हैं और थोड़ा डिसअग्रीमेंट रहता है। खासकर लव मैरिज में।'

  • शफक नाज के होने वाले पति कौन?

    शफक नाज के होने वाले पति कौन?

    शफक ने बताया कि उनकी और जीशान की फैमिली में कुछ गलतफहमी हो गई थी लेकिन मैं किसी को ब्लेम नहीं करना चाहती हूं।

  • अब कब होगी शफक नाज की शादी?

    अब कब होगी शफक नाज की शादी?

    शफक नाज ने बताया कि फिलहाल चीजें ठीक हैं। 'हम साथ हैं लेकिन अभी शादी की तारीख का कुछ पता नहीं है। इस साल तो नहीं ही होगी। क्योंकि शायद ये सही समय नहीं है। देखते हैं कि आगे, हमारे लिए ऊपरवाले ने क्या प्लान कर रखा है।'

  • अभी क्या कर रही हैं शफक नाज?

    अभी क्या कर रही हैं शफक नाज?

    शफक नाज को आपने 'महाभारत' के अलावा, 'चिड़िया घर', 'कुल्फी कुमार बाजेवाला', 'गुम है किसी के प्यार में' देखा है। वह अभी अपनी हेल्थ और रिलेशनशिप्स पर फोकस कर रही हैं। साथ ही अच्छे प्रोजेक्ट्स की भी तलाश कर रही हैं।

  • शीजान खान को हो गई थी जेल

    शीजान खान को हो गई थी जेल

    शफक नाज इसके पहले भी काफी मुश्किल भरे दौर से गुजर चुकी हैं। जब उनके भाई शीजान खान को तुनिषा शर्मा मौत मामले में जेल जाना पड़ा था, तो परिवार के रातों की नींद और सुकून सब उड़ गया था।

  • शफक नाज का होने वाले दूल्हे ने छोड़ दिया था साथ?

    शफक नाज का होने वाले दूल्हे ने छोड़ दिया था साथ?

    शफक नाज से जब पूछा गया कि क्या उनके और जीशान के बीच दूरी आने का कारण है? तो इस पर उन्होंने कहा, 'बिल्कुल भी ऐसा नहीं हैं। उसकी फैमिली ने मुश्किल समय में हमारा साथ दिया है। मैं किसी भी ऐसे रिश्ते में नहीं रहना चाहूंगी जो बुरे वक्त में साथ छोड़ दे।'