आलिया नाज और आएशा कपूर एक साथ दिखाएंगी अपने हुस्न का जलवा, 'सील 4' में होगा डबल धमाल

मनोरंजन : आलिया नाज और आएशा कपूर एक साथ दिखाएंगी अपने हुस्न का जलवा, 'सील 4' में होगा डबल धमाल

आलिया नाज और आएशा कपूर एक साथ दिखाएंगी अपने हुस्न का जलवा, 'सील 4' में होगा डबल धमाल

Tricity Today | आलिया नाज और आएशा कपूर

New Delhi : अपनी मदमस्त और बोल्ड अदाओं के जरिए आलिया नाज और आएशा कपूर ने दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान कायम की है। दोनों ने अलग-अलग शोज के जरिए अपने हुस्न के जलवे बिखेरकर दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। ऐसे में दर्शकों को हमेशा से ही आलिया नाज और आएशा कपूर के बिंदास अंदाज वाले शोज का बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन जो पहले कभी नहीं हुआ, वो अब होने जा रहा है। अपने हॉट और बोल्ड अवतार के लिए जाने जानेवाली आलिया नाज और आएशा कपूर का जलवा दर्शकों को जल्द ही एक साथ और एक ही जगह पर देखने को मिलेगा।

चौथे सीजन‌ में आएंगी नजर
गौरतलब है कि 'प्राइम शॉट्स' की बेहद लोकप्रिय सीरीज 'सील' के चौथे सीजन‌ के माध्यम से एक साथ आलिया नाज और आएशा की उत्तेजक अदाएं देखने की लोगों की ख्वाहिश जल्द ही पूरी होने जा रही है। उल्लेखनीय है कि दोनों के 'सील 4' में साथ काम करने के ऐलान से जुड़ा टीजर भी जारी कर दिया गया है, जिसे दर्शकों का बेहद बढ़िया रेसपॉन्स मिल रहा है।

आलिया नाज और आएशा कपूर एक साथ आएंगी नजर
'सील 4' में ना सिर्फ आलिया नाज और आएशा कपूर एक साथ अपनी मादक अदाओं से दर्शकों को लुभाती नजर आएंगी। बल्कि, दोनों का दर्शकों से वादा है कि 'सील 4' में उनका ऐसा अंदाज देखने को मिलेगा, जिसे देखकर दर्शक अपने होशो-हवास गंवा बैठेंगे और उन्हें साथ देखकर दर्शकों के लिए अपने जज्बात पर काबू रख पाना मुश्किल हो जाएगा।

प्राइम शॉट्स' पर जल्द रिलीज के लिए तैयार
'प्राइम शॉट्स' पर जल्द रिलीज के लिए तैयार 'सील 4' को लेकर आलिया नाज और आएशा कपूर ने हाल ही में एक टीजर भी जारी किया है। साथ काम करने को लेकर दोनों का उत्साह किस तरह चरम पर है, इसे टीजर में साफतौर पर देखा जा सकता है। आलिया नाज और आएशा कपूर दोनों का कहना है कि दर्शकों ने अब तक दोनों के हुस्न और मादक अदाओं का लुत्फ भले ही अलग-अलग उठाया हो, मगर पहली बार दोनों को साथ देखने का अनुभव दर्शकों के लिए कभी ना भुला सकनेवाला साबित होगा।

"डबल धमाल देखकर हैरान रह जाएंगे दर्शक"
'सील' प्राइम शॉट्स पर आनेवाली अब तक की हॉट सीरीज रही है। ऐसे में शो से जुड़े तमाम लोगों का मानना है कि हॉट और बोल्ड सीरीज की दुनिया में 'सील 4' सफलता का एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी और दर्शक आलिया नाज और आएशा कपूर का डबल धमाल देखकर हैरान रह जाएंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.