लांघ दी सीमाएं हमने ,
क्रुद्ध है जंगल |
घट रहा विस्तार ,
हो रहा शमन |
भयभीत हम ,
बढ़ते अतिक्रमण |
बादलों की बदमिज़ाजी -
अब कहाँ दलदल ||
कट रहें हैं पेड़ ,
घटती हुई छाया |
दरिया नहीं बहते ,
धूप- सरमाया |
प्रकृति आँचल समेटे -
सुरक्षित नहीं कल ||
बढ़ रहा पलायन ,
भागते हैं दल |
हिरण नीलगाय हैं ,
प्यासे - विकल |
मन लुभाती हरियाली -
बन गई है छल ||
प्रेम प्यासे वन्य ,
गोलियां खाते |
अब ढूंढकर शिकारी ,
लाये वहाँ जाते |
नेता रहे चिंतित जहाँ -
मचती सदा खलबल ||
काम आये सर्वदा ,
मनुज के लिए |
बदले में हमें क्या ,
घाव ही मिले |
हथियारों से लेस जन-मन -
अब कहाँ निश्छल ||
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले
कमेंट
कमेंट X