Breaking News

6/recent/ticker-posts

पटना : किन्नरों के लिए संघर्षरत हैं भरत कौशिक, लॉन्च किया ट्रांसजेंडर मॉडल मैगज़ीन

Gidhaur.com (पटना) : इनका नाम भरत कौशिक है। बिहार राज्य के पटना जिला में एक मध्यम परिवार में इनका जन्म हुआ। पटना विश्विद्यालय के समाजशास्त्र सामाजिक कार्य विभाग से पढ़ाई पूरी हुई। पारिवारिक पृष्टभूमि को देखे तो सामाजिक कार्य की ओर पूरे परिवार का ध्यान ज्यादा था। किसी को मदद करना, किसी को हॉस्पिटल पहुँचना एवं समाज के लोगों को अन्य तरीकों से मदद पहुँचाने मे तनिक भी देरी नही होती।

अपनी पोस्ट ग्रेजुएशन की पढाई पुरी करने के बाद से ये सामाजिक कार्यों में लग गये। समाज के लोगों को किसी भी तरह की मदद की जरूरत हो ये सदैव तैयार रहते है। विगत कुछ दिनों पहले इन्होनेे किन्नर समुदाय पर काम शुरु किया। जब ये किन्नरों और किन्नर समुदाय के लोगों से मिले तो एक भयानक दर्द, उनके शोषण और जीवन का संघर्ष इनकी आँखों के सामने था।

किन्नरों को समाज मे आज भी स्वीकृति नही है और हे दृष्टि से देखा जाता है। इस घटना ने इनके मन और मस्तिक को झकझोर दिया। उनके मन में यह सवाल घर कर गया कि मानव जाति में ही एक मानव के साथ इतना भेदभाव क्यों?

भरत कौशिक कहते है, हमने यह प्रण किया कि किन्नरों, उनके अधिकारों और समानता की लडाई लड़नी होगी। जिसके बाद हमने काम शुरु कर दिया। समाज के द्वारा किन्नरों के शोषण को हमने चलचित्र नाटकों एवं बातचीत के माध्यम से लोगों के बीच लाने का काम लगातार करते हुए उन्हें शोषण से मुक्ति और समाज मे सम्मान दिलवाने के लिए भरपूर प्रयास किया।

पिछले वर्ष हमने ट्रांसजेंडर मॉडल मैगज़ीन लॉन्च किया। यह एक ई-मैगज़ीन है और उसमें हम लगातार किन्नर समुदाय के सदस्य जो कि अपने संमाज के रोल मॉडल हैं उनके बारे मे पोस्ट करते है। ट्रांसजेंडर समुदाय दुनिया का सबसे ज्यादा शोषित समुदाय है। ट्रांसजेंडर का शोषण समाज और परिवार से ही शुरू हो जाता है। उनके साथ भेद भाव भी आम बात है। मजबूरन उन्हें घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ता है।

किन्नरों के प्रति समाज इतना बर्बर है कि उनके साथ आये दिन मार-पीट, हत्या जैसी घटनाएं होती रहती हैं। किन्नरों को समाज में लोगों के द्वार आज भी सम्मान नही मिलता। न तो उन्हें अच्छे घर और काम मिलते हैं। मजबूरन जीवनयापन के लिए उन्हें ट्रेनों मे भीख मांगना पड़ता है और समाज के घृणित और बहिष्कृ काम करने पड़ते है। जिससे उनकी सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों पर ख़तरा बना रहता है।

इन सभी पहलुओं को देखते हुये बिहार के जेंडर सोशल एक्टिविस्ट भरत कौशिक ने ट्रांसजेंडर मॉडल मैगजीन 2017 का स्थापना किया। यह अपने आप में पहला ऐसा मैगज़ीन है जिसमें राज्यभर के अलावा देश-विदेश से भी ट्रांसजेंडर्स अपनी तस्वीरों को पोस्ट करते है। इस मैगजीन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सराहा जा रहा है। पटना के भरत कौशिक बिहार मे ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों को दिलवाने और उनकी मदद के लिए सदैव तैयार रहते है।

अनूप नारायण

पटना      |     09/02/2018, शुक्रवार

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ