Hindu Beliefs: इन लोगों को नहीं बांधना चाहिए कलावा

हिन्दू धर्म में हर शुभ काम के दौरान कलावा बांधा जाता है। वहीं, कुछ लोग शौकिया तौर पर भी कलावा बांधते हैं लेकिन कुछ लोगों को कलावा नहीं बांधना चाहिए क्योंकि इसके अशुभ परिणाम मिलने लगते हैं। 

Gaveshna Sharma
who should not tie sacred thread

Kin Logo Ko Nahi Bandhna Chahiye Kalava: हिन्दू धर्म में किसी भी शुभ काम के दौरान कलावा बांधने का विधान है।

कलावे को रक्षा सूत्र भी कहा जाता है। इसलिए इसे बांधने से न सिर्फ व्यक्ति की रक्षा होती है बल्कि नकारात्मकता भी दूर होती है।

हालांकि कुछ लोगों को कलावे बांधने के लिए ज्योतिष शास्त्र में मना किया गया है। इन लोगों के लिए कलावा बांधना अशुभ होता है।

ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ. राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि किन लोगों को कलावा नहीं बांधना चाहिए और क्या है इसके पीछे का तर्क।

कलावा बांधने का महत्व

who should not tie kalava

  • शास्त्रों के अनुसार, पूजा-पाठ (पूजा-पाठ के नियम) के बाद कलावा बांधने से ईश्वर की पूर्ण कृपा प्राप्त होती है।
  • कलावा सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है और व्यक्ति की बुरे प्रभाव से रक्षा करता है।
  • कलावा बांधने से दिमाग को स्फूर्ति मिलती है और मन भी शांत रहता है। मन का डर दूर होता है।
  • कलावा बांधने से वात, पित्त और कफ जैसे स्वास्थ्य से जुड़े दोष भी दूर हो जाते हैं।
  • कलावा बांधने से कलाई के माध्यम से ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें:Vastu Tips: घर की किस दिशा में लगाएं शुभ-लाभ

कलावा बांधने का नियम

  • कलावा तीन बार लपेट कर बांधना चाहिए। तीन से कम या तीन से ज्यादा बार कलावा नहीं बंधना चाहिए।
  • कलावे की ये तीन लपेटें त्रिदेव का रूप मानी जाती हैं। तीन बार कलावा लपेटने से उसमें त्रिदेव वास करते हैं।
  • भगवान विष्णु, भगवान शिव और ब्रह्म देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही, त्रिदेवियों की भी कृपा मिलती है।
  • पुरुषों को कलावा सीधे हाथ में बांधना चाहिए जबकि महिलाओं का उल्टे हाथ में कलावा बांधना शुभ होता है।
  • कलावा बंधवाते समय मुट्ठी बंध रखनी चाहिए ताकि कलावे की दिव्यता हाथ के माध्यम से पूरे शरीर में संचारित हो।

ये लोग न बांधें कलावा

who should avoid kalava

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मकर और कुंभ राशि के लोगों को कलावा नहीं बांधना चाहिए। इनके लिए कलावा शुभ नहीं है।
  • हालांकि ज्योतिष में इसका एक तोड़ यह बताया गया है कि अगर आप कलावा बांधना चाहिए हैं तो लाल रंग के धागे से बचें।
  • ऐसा इसलिए क्योंकि मकर और कुंभ राशि के ग्रह स्वामी शनि (भारी शनि के संकेत) हैं और लाल रंग शनि को उग्र बनाने का काम करता है।
  • इन दोनों राशि के लोगों को कलावे के स्थान पर हमेशा काले रंग का धागा धारण करना चाहिए।
  • लाल रंग के बजाय अन्य रंग का कलावा भी मकर और कुंभ राशि के लोग धारण कर सकते हैं।

आप भी कलावा बांधने से पहले यह जान लें कि आपके लिए मौली बांधना शुभ है या नहीं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: herzindagi

Disclaimer+