Red Section Separator

छत्तीसगढ़ का जलप्रपात

बारिश में अगर आप भी कहीं घूमने जाने का सोच रहे हैं तो छत्तीसगढ़ के इन जलप्रपातों वाली जगह जा सकते है। जो है प्रकृति से परिपूर्ण।

चित्रकोट जलप्रपात: जगदलपुर से 40 कि.मी. और रायपुर से 273 कि.मी. की दूरी पर स्थित यह जलप्रपात छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा जलप्रपात है। 

तीरथगढ़ जलप्रपात:  कांगेर घाटी के जादूगर के नाम से मशहूर तीरथगढ़ जलप्रपात राज्य का सबसे ऊंचा जलप्रपात है  ।

कांगेर धारा जलप्रपात-  बस्तर जिले में कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित इस जलप्रपात की ऊंचाई 20 फुट है। बरसात के समय ये स्थान सबका मन मोह लेता है।  

चित्रधारा जलप्रपात:  जगदलपुर से 13 कि.मी. दूर करंजी गांव के समीप एक पहाड़ी से गिरते पानी वाला यह आकर्षक जलप्रपात है । यह जलप्रपात आसपास के लोगों के लिए पर्यटन का प्रमुख स्थल है। 

सप्तधारा जलप्रपात: दन्तेवाड़ा में इंद्रावती नदी पर स्थित सप्तधारा जलप्रपात छत्तीसगढ़ का अत्यंत रमणीय पर्यटन स्थल है।

रानीदरहा जलप्रपात: दंतेवाड़ा जिले की कोंटा तहसील में स्थित है । शबरी पार गांव के समीप स्थित इस जलप्रपात का प्राकृतिक सौंदर्य दर्शनीय है। 

अमृतधारा जलप्रपात: कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ तहसील में यह मनोहारी जलप्रपात स्थित है। यहां कोरिया की पहाडिय़ों से निकलने वाली हसदो नदी अमृतधारा जलप्रपात का निर्माण करती है।

सेदम जलप्रपात: अंबिकापुर-रायगढ़ मार्ग पर अंबिकापुर से 45 कि.मी. की दूरी पर सेदम नामक गांव है । 

बेनगंगा जलप्रपात कुसमी: सामरी राज्य मार्ग पर सामरीपाट के जमीरा ग्राम के पूर्व-दिक्षण कोण पर पर्वतीय श्रंखला के बीच बेनगंगा नदी का उद्गम् स्थान है । 

राजपुरी जलप्रपात: जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड मुख्यालय से तीन कि.मी. की दूरी पर यह जलप्रपात स्थित है। यह बारहमासी जलप्रपात है, इसलिए गरमी के दिनों में इसकी सुंदरता बरकरार रहती है।