• हिंदी

4 Benifits Of Wakeup Early: सक्सेस चाहिए तो सुबह इस वक्त उठना करें शुरू, जानें सुबह जागने का सबसे बेस्ट वक्त

4 Benifits Of Wakeup Early: सक्सेस चाहिए तो सुबह इस वक्त उठना करें शुरू, जानें सुबह जागने का सबसे बेस्ट वक्त

Benefits Of Rising Early:  सुबह जल्दी उठने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। यह मोटापा से लेकर हार्ट डिजीज को दूर कर सकता है। आइए जानते हैं इसके लाभ-

Written by Kishori Mishra |Updated : January 13, 2023 3:33 PM IST

Benefits Of Rising Early: बचपन से ही आपने जल्दी उठने के फायदों के बारे में पढ़ा या फिर सुना होगा। कई बार बड़े-बुजुर्गों के मुंह से सुना होगा कि ब्रह्म मुहूर्त में उठने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। आयुर्वेद में भी जल्दी उठना फायदेमंद बताया गया है, लेकिन अक्सर हम इन बातों को इग्नोर कर देते हैं। आधुनिक समय में लोग देर से सोना और देर से उठना पसंद करते हैं, लेकिन अगर आप भी ऐसे ही लोगों में हैं तो यह आपके लिए नुकसान हो सकता है। क्योंकि जल्दी उठने वालों की किस्मत अच्छी हो सकती है। जी हां, जल्दी उठना आपके लिए इतना अधिक फायदेमंद हो सकता है कि इससे आपकी किस्मत बदलते नजर आएगी। आइए जानते हैं जल्दी उठने से सेहत को क्या लाभ हो सकते हैं?

जल्दी उठने के क्या हैं फायदे - Benefits Of Rising Early Morning

आराम से होता है कम

कई बार आपने देखा होगा कि लेट से उठने वाले लोग हर काम को बहुत ही हड़बड़ी में करते हैं। ऐसे में उनके कई काम बिगड़ जाते हैं। अगर आप जल्दी उठते हैं, तो आपका हर काम आराम से समय पर हो जाता है। यह आपके सक्सेस का पहला पड़ाव हो सकता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपकी लाइफ सक्सेसफुल हो, तो जल्दी उठें।

मोटापा रहता है दूर

जल्दी उठने वालों का वजन भी काफी हद तक कंट्रोल रहता है। दरअसल, जब आप जल्दी सोकर उठते हैं तो आपको अपने शरीर पर देने के लिए पूरा समय रहता है। आप आराम से खाते हैं, आराम से एक्सरसाइज करते हैं। ऐसे में आपका वजन भी कंट्रोल रहता है। साथ ही आप कई गंभीर बीमारियों से दूर रह सकते हैं।

Also Read

More News

तनाव रहता है कम

जल्दी उठने वाले लोगों से तनाव कोसों दूर रहता है। दरअसल, जब आप लेट उठते हैं, तो भागादौड़ी की वजह से कई काम छूट जाते हैं। ऐसे में आपको स्कूल और ऑफिस में स्ट्रेस बना रहता है। ऐसे में खुद को फ्रेश और स्ट्रेस फ्री रखने के लिए जल्दी उठें। यह आपकी कई मानसिक समस्याओं को दूर कर सकता है।

दिल के लिए फायदेमंद

जल्दी उठना आपके दिल के लिए भी फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, सुबह उठने से आप अच्छी तरह से वर्कआउट करते हैं, जिससे आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है।

आयुर्वेद में बताया गया है जल्दी उठना फायदेमंद

आयुर्वेद के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में उठने से ज्ञान की प्राप्ति होती है। यह एक ऐसा समय है, जब आप अच्छे से मेडिटेशन कर सकते हैं। इस समय पढ़ने से छात्रों की याददाश्त अच्छी होती है। ब्रह्म मुहूर्त में उठने वालों का दिन काफी फ्रेश रहता है। अब कई लोगों के मन में सवाल यह है कि आखिर यह ब्रह्म मुहूर्त क्या है? तो आपको बता दें कि आयुर्वेद में सूर्य उगने से करीब 1 घंटा 36 मिनट पहले का समय ब्रह्म मुहुर्त का होता है।

ब्रह्म मुहुर्त करीब 46 मिनट तक रहता है। आयुर्वेद का मानना है कि हर व्यक्ति की प्रवृति (वात, कफ, पित्त) अलग-अलग होती है। ऐसे में उनके उठने का समय भी अलग-अलग है। अगर आपको अपनी प्रवृति नहीं मालूम है तो आप सूर्य उगने के साथ उठें, यह भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। मुख्य रूप से 6.30 से 7 बजे के बीच उठना आपके शरीर के लिए फायदेमंद हो सकता है।

सुबह जल्दी उठने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। अगर आपको किसी तरह की परेशानी हो तो एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।